Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

स्कॉटिश चर्च कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हॉस्टल के कमरे में मिली थी अचेत

31 Jan 2026

स्कॉटिश चर्च कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


कोलकाता। महानगर के प्रतिष्ठित स्कॉटिश चर्च कॉलेज की एक मेधावी छात्रा की रहस्यमयी मौत से शैक्षणिक जगत और हॉस्टल परिसर में सनसनी फैल गई है। मृत छात्रा की पहचान ऋषिता बनिक के रूप में हुई है, जो मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली थी। ऋषिता कॉलेज के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी उसे गंभीर हालत में उसके कमरे से बरामद किया गया था। आनन-फानन में उसे आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से छात्रा के सहपाठियों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। छात्रा की मौत के कारणों को लेकर अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, हालांकि प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस इसे विषाक्त भोजन (फूड पॉइजनिंग) या खाने में जहर की मौजूदगी का मामला मानकर चल रही है। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना वाले दिन ऋषिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे हॉस्टल के सिक-रूम में स्थानांतरित किया गया था। वहीं पर वह अचेत अवस्था में पाई गई। बड़तला थाना पुलिस ने फिलहाल अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच की दिशा तय की है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना वाले दिन ऋषिता ने हॉस्टल में क्या खाया था और क्या किसी अन्य छात्रा की तबीयत भी खराब हुई थी। पुलिस प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच को पुख्ता करने के लिए छात्रा के नाखून और खून के नमूने भी सुरक्षित कर फॉरेंसिक जांच हेतु भेजे गए हैं। जांच अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि मौत प्राकृतिक थी, दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है। फिलहाल, कॉलेज प्रबंधन और हॉस्टल प्रशासन में इस घटना को लेकर भारी चिंता और तनाव का माहौल बना हुआ है। 
पुलिस हॉस्टल के अन्य कर्मचारियों और छात्राओं से भी पूछताछ कर घटनाक्रम की कडिय़ों को जोडऩे का प्रयास कर रही है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


स्कॉटिश चर्च कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
हॉस्टल के कमरे में मिली थी अचेत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News